डीएम ने किया वीवीपैट रूम का निरीक्षण ।
- फोटो : MAHARAJGANJ
ईवीएम के रखरखाव की डीएम ने देखी हकीकत
महराजगंज। छठे चरण के तहत जिले में तीन मार्च को होने वाले मतदान में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम व वीवी पैट को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में रखा जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वहां का जायजा लिया। उन्होंने पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित अलग-अलग कमरों मेें पहुंचकर व्यवस्था देखी।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्राें में तीन मार्च को मतदान होंगे। पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया जाएगा। ऐसे में ईवीएम व वीवी पैट के रखरखाव की हकीकत को जांचा गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद