फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखीं

Mon, 04 Aug 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
रोहिन नदी का निरीक्ष्रण करते डीएम संतोष शर्मा।
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बाढ़ राहत एवं बाढ़ से पूर्व तैयारी का बारिश के बीच रविवार को आराजी जगपुर और आराजी सुबाइन तटबंध का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रोहिन नदी का जलस्तर और बाढ़ निरोधक तैयारियों को देखा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने बताया कि जनपद में पहली बार कटान रोकने के लिए जियो टेक्सटाइल ट्यूब का उपयोग किया गया है। साथ ही नदियों के ढाल के बचाव के लिए जियो टेक्सटाइल बैग को दो परतों में बिछाया गया है। इन कार्यों से नदी से कटान रोकने और तटबंधों के ढाल को बचाने में प्रभावी सफलता मिली है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 55 मिमी वर्षा के बावजूद सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने नदियों के जलस्तर पर सतर्क निगाह रखने के निर्देश दिए। राजस्व व सिंचाई विभाग की निगरानी टीमों को सक्रिय करें। तटबंध की सुरक्षा हेतु सभी सामग्रियों को चिह्नित स्थलों पर भंडारित कर लें और उनके परिवहन के लिए वाहनों की भी व्यवस्था रखें। उपजिलाधिकारी नौतनवा को संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची तैयार करने और त्वरित राहत पहुंचने हेतु नावों, मल्लाहों की सूची अपडेट करने का निर्देश दिया। रोहिन एवं महाव नदी से प्रभावित संभावित बाढ़ ग्रामों का तत्काल मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें