फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया

Thu, 15 Feb 2024 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी एमओआईसी प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को सभी कोटेदारों को राशन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को भी पंचायत सहायकों को विशेष निर्देश जारी करने के लिए कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके माध्यम से लाभार्थी का पांच लाख तक मुफ्त इलाज होता है। आयुष्मान भारत की जिला समन्वयक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को 28 फरवरी 2024 तक विस्तारित किया गया है, जो कि पहले 20 फरवरी तक निर्धारित था। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास, एसीएमओ डॉ. नीरज कन्नौजिया, डॉ. शरणदीप कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें