फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवास तक सड़क न बनने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को निर्माणाधीन सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य हॉल, डॉरमेट्री, रसोई, प्रधानाध्यापक व कर्मचारी आवास आदि को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने हॉल और रसोई की दीवारों पर सीलन, विद्यालय की चहारदीवारी न बनाए जाने, मुख्य गेट से कर्मचारी आवास तक सड़क न निर्मित होने आदि को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को समस्त कमियों की एक सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को उक्त कमियों के संदर्भ में कठोर पत्र प्रेषित करते हुए हस्तांतरण के पूर्व ठीक कराने के लिए निर्देशित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भवन हस्तांतरण के पूर्व भवन की जांच तकनीकी समिति की जांच के उपरांत ही किए जाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें