फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न लेखा शीर्षकों में प्राप्त बजट एवं उसके सापेक्ष अद्यतन व्यय की प्रगति की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से ली। विभिन्न योजनाओं में प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। अवशेष दिनों में प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाले योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी प्रगति में सुधार करें। इसी प्रकार उन्होंने बीएसए से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयकों, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के मृतक कर्मचारियों के देयकों, परिषदीय कर्मचारियों को स्वीकृत एसीपी की अद्यतन स्थिति, पेंशन आदि के प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कोर्ट केस के मामले में अब तक प्रशासनिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बीएसए को निर्देशित किया कि किसी मामले में न्यायालय की अवमानना नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए रिद्धी पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें