महराजगंज। नये वर्ष में डीएल प्राप्त होने की लेटलतीफी पर विराम लग जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के आठ दिन के भीतर ही आवेदक के डाक पते पर डीएल पहुंच जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कंपनी जुर्माना भरेगी। राज्य परिवहन विभाग की तरफ से ऐसा संभव करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस बार डीएल प्रिंटिंग का काम एक नहीं बल्कि तीन कंपनियों के हाथ में होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर तीन कमांडिंग सेंटर स्थापित कर किए गए हैं।
मौजूदा समय में जिस कंपनी के पास इसकी जिम्मेदारी है, उसकी समयावधि जनवरी में समाप्त हो रही है। फरवरी से नई कंपनियां काम शुरू कर देंगी। इसके लिए जेम पोर्टल पर डीएल प्रिंटिंग के लिए कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किया जा चुका है। संवाद