फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। 
विज्ञापन
दिसंबर तक पूरी करनी होंगी 10 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाएं
विज्ञापन

सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश
महराजगंज। गोरखपुर के मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने प्रत्येक परियोजना की लागत, कार्य शुरू होने और पूरा होने की निर्धारित तिथि, वर्तमान प्रगति और निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पूरी होने वाली परियोजनाओं को हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरा कराया जाए। निर्माण में अनावश्यक देरी अथवा अधोमानक कार्य मिलने पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पकड़ी खुटहा-पनियरा मार्ग के लिए वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। परियोजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी एक सप्ताह के भीतर परिवेश पोर्टल पर अपलोड कराने को कहा। मदरी-महदेईया-चकदह-शाहपुर-कजरी मार्ग को भी दिसंबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पकड़ी खुटहा-पनियरा-बेलवा टीकर मार्ग और इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय ठूठीबारी और कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को जिले में रहकर इन परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। वहीं नौतनवा स्थित आवासीय विद्यालय का निर्माण निर्धारित समय से पीछे मिलने पर सहायक अभियंता, यूपी सिडको के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
आईजीआरएस और जनसुनवाई की शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। निस्तारण आख्या में मौके की स्थिति का विस्तृत विवरण, आवश्यकतानुसार स्पॉट मेमो और कम से कम दो गवाहों के बयान दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन

डीआईजी एस. चनम्पा ने जन्माष्टमी समेत आगामी पर्वों को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के साथ ग्राम स्तर के कर्मचारियों को सक्रिय रखने पर जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें