महराजगंज। आयुष्मान भारत योजना के तहत के महराजगंज जिले के पहले लाभार्थी के रूप में परतावल निवासी विमलेंदु श्रीवास्तव को पहला आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इस योजना के तहत वह पांच लाख तक का इलाज करा सकते हैं। सरकार की ओर से 70 और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
बुधवार को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 70 वर्ष पूर्ण करने पर सबसे पहला कार्ड परतावल निवासी सेवानिवृत अध्यापक विमलेंदु का बना। सेवानिवृत्त अध्यापक विनय आनंद विमलेंदु ने बताया कि मेरी चार बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक लड़की का कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है। 10 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुआ हूं। मेरे हृदय रोग संबंधित बीमारी में आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। सरकार की योजना से मैं बहुत खुश हूं। कार्ड बनने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. दुर्गेश सिंह ने लाभार्थी को कार्ड सौंपकर सरकार की योजना का प्रचार किया। इस दौरान आयुष्मान मित्र प्रदीप, संजीव सिंह, छविनाथ मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।