फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले को मिलेंगे कोच, प्रदर्शन सुधार सकेंगे खिलाड़ी

Tue, 10 Dec 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में जिन खेलों के कोच नहीं हैं उनकी कमी जल्द ही पूरी हो जाएगी। खेल विभाग ने विभिन्न खेलों के कोच की तैनाती के लिए आवेदन निकाला है। भर्ती निदेशालय स्तर से होनी है, लेकिन जिले में भी खेल विभाग ऐसे लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सलाह दे रहा है जिससे स्थानीय कोच मिल सके और खिलाड़ी अपना प्रदर्शन सुधार सकें।
विज्ञापन

जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम होने के बाद भी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और ताइक्वांडो के कोच नहीं हैं। इन खेलों के खिलाड़ियों को किसी प्रकार का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा और खेल के कोच क्रीड़ा विभाग को प्राप्त होंगे। जनपद में कुश्ती, हाॅकी, वालीबॉल, फुटबॉल और बाॅक्सिंग के कोच उपलब्ध हैं जो इन खेलों में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। लेकिन कोच विहीन खेलों में खिलाड़ियों को सभी दांव-पेंच खुद ही अभ्यास कर सीखना पड़ता है। कोच उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को तैयारी में काफी सहूलियत मिलती। निदेशालय स्तर से ऑनलाइन भर्ती आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होने से यह उम्मीद जगी है कि शीघ्र उन खेलों के कोच मिल जाएंगे जिनकी अभी तक कमी है।

कोट
जनपद में पांच खेलों के प्रशिक्षक हैं। चार खेल के कोच की कमी है। इसके बारे में निदेशालय स्तर पर जानकारी दी जा चुकी है। मौजूदा समय में भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, शीघ्र कोच मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेन्द्र कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें