फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ता कल से करेंगी मानदेय को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मानदेय की मांग पूरी न होने पर आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन करेंगी। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। वे गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाती हैं। कोरोना महामारी में भी उन्होंने सहयोग किया। शिशु व मातृ मृत्यु दर कम करने और टीकाकरण में उनकी अहम भूमिका है। सरकार ने अन्य विभागों का मानदेय बढ़ाया, पर आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर निर्णय नहीं हुआ। इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना पड़ रहा है। संगठन ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय और समान काम के लिए समान वेतन मांगा है। चेतावनी दी गई कि मांगें जल्द न मानी गईं तो 10 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें