फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने प्रस्तुत किया सहकारिता आंदोलन के विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में हुई राष्ट्रीय सहकारी कार्यशाला में जिलाधिकारी ने दिया प्रेजेंटेशन
विज्ञापन

महराजगंज। वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि जनपद के रूप में महराजगंज के डीएम ने प्रतिभाग किया। जनपद की की ओर से सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों और प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेजेंटेशन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय सहकारी कार्यशाला में पूरे देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख सचिव, रजिस्ट्रार, भारत सरकार के सचिव सहित शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल हुए। प्रस्तुतिकरण में जनपद में सहकारिता के विकास के लिए किए जा रहे नवाचारी प्रयासों को जिलाधिकारी ने प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से संचालित ''''सहकार से समृद्धि'''' योजना अंतर्गत जनपद में 62 पैक्स द्वारा CSC का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन समितियों की ओर से जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। 09 नए एम-पैक्स का गठन किया जा चुका है। 50 कंप्यूटरीकृत समितियों द्वारा ई- डिस्ट्रिक्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल ही में चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत जनपद महराजगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख 30 हजार सदस्य बनाया था और 2 करोड़ 20 लाख रुपये की शेयर पूंजी हासिल की गई थी। वर्ष 2022-23 में जनपद की 56 समितियों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य जनपद स्तर पर कराया गया था, जो अपने तरह का इकलौता मॉडल था। बाद में पूरे प्रदेश में इसे लागू किया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 तक जनपद में स्थिति कुल 96 समितियों में मात्र 61 ही क्रियाशील थीं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त 10 लाख की ब्याजमुक्त क्रेडिट लिमिट से अब 95 समितियां क्रियाशील हो चुकी हैं। इससे समितियों द्वारा किया जा रहा उर्वरक व्यवसाय 2023-24 में 56 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 86 करोड़ तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें