फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनता दर्शन का लाइव मॉनिटरिंग कर रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने शुरू किया अभिनव पहल
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। अब जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिलाधिकारी रोजाना सुबह 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों की ओर से उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की ओर से बीडीओ के जनता दर्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के जनता दर्शन की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन को पूर्ण गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करते हुए प्रत्येक प्राप्त प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें