फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बैंकों के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा स्वरोजगार योजना में 160 का भौतिक लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 309.50 लाख रुपये की मार्जिन मनी प्राप्त
विज्ञापन

एसबीआई द्वारा 1931 पत्रावलियों में से 555 और पीएनबी द्वारा 812 में से 258 पत्रावलियों के स्वीकृत होने पर जताई नाराजगी
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला उद्योग बंधु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई धनराशि के उपयोग की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बैंकों के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1931 पत्रावलियों में से मात्र 555 तथा पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 812 में से 258 पत्रावलियों के स्वीकृत होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों की प्रगति में तेजी लाएं तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उद्योगपतियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के संबंध में अवगत कराए जाने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि उद्यमियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन स्थापित किए जाएं तथा आवेदन पत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। जिससे अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित हो सकें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 160 का भौतिक लक्ष्य निर्धारित है, इसके सापेक्ष 309.50 लाख रुपये की मार्जिन मनी प्राप्त हुई है। कुल 229 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 26 के भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष 78.00 लाख रुपये की मार्जिन मनी प्राप्त हुई है। योजना में 65 आवेदन पत्र (212.50 लाख रुपये) बैंकों को भेजे गए, इनमें से 32 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा 87.63 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। साथ ही 30 आवेदन पत्रों में 81.75 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।
इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र पोर्टल, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) तथा यूआरसी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने उद्यमियों से कानून व्यवस्था के बिंदु पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी उद्यमी को यदि सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होती है तो पुलिस और प्रशासन त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा व्यापार मंडल एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें