फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा 25 को, मेधावियों को मिलेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा कल्याण विभाग की ओर से 15 से 29 वर्ष के युवाओं की होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। युवाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की ओर से 25 नवंबर को नगर के एक विवाह भवन में जिला स्तरीय कला उत्सव स्पर्धा होगी। स्पर्धा के तहत कुल आठ प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर युवक व युवतियां जहां अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जिले में सांस्कृतिक प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, यहां पर रहने वाले 15 से 29 वर्ष के ऐसे युवा जो कला व संस्कृति मेंं रूचि लेते हैं वे विविध आयोजनों में प्रतिभाग कर जहां अपनी कला दिखाएंगे, वहीं श्रेष्टता सिद्ध करते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जगह बनाते हुए स्वयं, परिवार व जिले को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन आयोजनों में प्रतिभाग करने का मिलेगा अवसर
युवाओं की समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गीत, एकल गीत के साथ ही कहानी लेखन, फोटोग्राफी, पोस्टर निर्माण आदि की स्पर्धा होगी। सभी 12 ब्लॉकों व 11 निकायों के युवा इसमें प्रतिभाग करने के लिए विभाग में आवेदन कर सकते हैं।


युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कला उत्सव का कार्यक्रम होगा। इस मंच के माध्यम से वे अपनी सांस्कृतिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
-वैभव सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें