फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिस्सेदारी विवाद से आहत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सोमवार को सोनौली कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब हिस्सेदारी के विवाद से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोनौली निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा भाइयों के साथ चल रहे हिस्सेदारी के विवाद को लेकर तनाव में था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे अपने घर के पास ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चढ़ने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर अपनी पीड़ा बताई और कहा कि वह टावर से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने करीब तीन घंटे तक लगातार युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस युवक को सेामवार की शाम करीब पांच बजे मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। वहीं पारिवारिक विवाद के कारण उत्पन्न परिस्थितियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें