फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्य के सापेक्ष सोलर नहीं लगने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बिजली निगम और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई। पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अबतक लगाए गए पीएम सूर्यघर की संख्या की जानकारी ली।
विज्ञापन

पीओ नेडा ने बताया कि अबतक जनपद में 641 सोलर सिस्टम योजना के तहत लगाए गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष सोलर सिस्टम न लगाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर स्थापना की संख्या को लक्ष्य के सापेक्ष बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के लिए वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर का प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से समन्वय करते हुए योजना के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बिजली निगम की समीक्षा के दौरान मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए बिजली वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी एक्सईएन को हॉटस्पॉट क्षेत्रों और उनमें स्थित ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनशिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में विभाग का प्रदर्शन अपेक्षित न होने पर सख्त निर्देश देते हुए जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें