फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समाधान दिवस में लेखपाल-राजस्व निरीक्षक में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। समाधान दिवस के दौरान सोनहा थाने में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्वकर्मियों ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक का आरोप है कि संबंधित लेखपाल अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करता और रिपोर्ट भी नहीं लगाता, जिससे जनता परेशान होकर शिकायत करती है। वहीं, लेखपाल ने आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक बिना वजह उन्हें परेशान करते हैं और अधिकारियों से उनकी शिकायत करते रहते हैं। घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक ने एसडीएम को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हिमांशु कुमार ने दोनों कर्मचारियों को कार्यालय बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें