फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबित प्रकरण जल्द करें निस्तारित

Wed, 22 Jan 2025 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने एनएच–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग, एनएच–730 महराजगंज–ठूठीबारी राजमार्ग और घुघली–आनंदनगर वाया घुघली रेलवे लाइन के संदर्भ में समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि की चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को जल्दी निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को संबंधित एसडीएम अगली बैठक से पूर्व सुनिश्चित कराएं। चेहरी तटबंध पर रेलवे द्वारा भारी मशीनरी के परिवहन से तटबंध को संभावित नुकसान की आशंका को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के निर्देशानुसार तटबंध के अनुरक्षण हेतु एक्सईएन रेलवे को निर्देशित किया।
उन्होंने एक्सईएन सिंचाई प्रथम को रेलवे लाइन के लिए मुख्य अभियंता स्तर पर लंबित एनओसी को जल्द जारी करवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, भूमि अध्यापति अधिकारी नंदप्रकाश मौर्य, सदर नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें