फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड पर बिजली निगम की खराब प्रगति पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर बिजली निगम की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विद्युत महराजगंज को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतराज अधिकारी को 15वें वित्त के कार्यों को गति देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए।
उन्होंने आईजीआरस के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आवेदक का फीडबैक अवश्य लें क्योंकि आवेदक के असंतोष प्रकट करने के कारण आईजीआरस निस्तारण की गुणवत्ता में गिरावट हुई है। अधिकारीगण जन समस्याओ के निस्तारण में शिथिलता एवं लापरवाही न बरते। रिपोर्ट अपलोड करने के पूर्व फीडबैक अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, पीडी रामदरश चौधरी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कन्हैया यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें