महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सरकारी योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभागीय कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने योजनाओं के संचालन में बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बीसीपीएम लवली वर्मा, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह, फिरोज, आशुतोष त्रिपाठी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।