फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा

Thu, 25 Sep 2025 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और नेपाल के मित्र राष्ट्र होने के उद्देश्य से बेहतर संबंध स्थापित करने को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन बुधवार को सोनौली पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों और पगडंडी मार्गों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग, सतत पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस तथा एसएसबी के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
एडीजी जैन ने इन्ट्रीगेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का भी निरीक्षण किया और नेपाल से समन्वय स्थापित कर दोनों देशों की सीमा पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें