फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बदलने के बाद भी वायरल का प्रकोप

Thu, 25 Sep 2025 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम बदलने के बाद भी वायरल का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से लोग परेशान हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में सर्वाधिक वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 875 मरीजों का उपचार हुआ। सर्वाधिक वायरल फीवर के तो दूसरे नंबर पर डायरिया के मरीज रहे। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की तादाद करीब पूरे माह से बनी हुई है।
बुखार पीड़ितों की जांच रिपोर्ट देख डाॅ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, पेट दर्द सहित अन्य लक्षणों वाले मरीज इस पूरे महीने सर्वाधिक हुंचे। 37 रोगियों में बुधवार को वायरल जांच रिपोर्ट के आधार पर पाया गया। कोई तेज दर्द के बाद वायरल की चपेट में आया तो कोई सर्दी खांसी व फ्लू के बाद। उन्होंने जांच रिपोर्ट व लक्षण के आधार पर दवाओं का परामर्श व हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें