फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुशासन से ही जीवन में हासिल हो सकता है बेहतर मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को दी गई कई प्रकार की जानकारी
विज्ञापन

फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमाेरियल पीजी काॅलेज आनंदनगर में 102 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर और थल सेना कैंप के पांचवें दिन मंगलवार को कैडेट्स को नेविगेशन, टेंट पिचिंग, नेतृत्व एवं विभिन्न हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।
सुबह के सत्र में कैडेट्स को ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद हवलदार लोकेंद्र खड़का, सूबेदार संतोष, पंकज, विपिन एवं सूबेदार सुमेर सिंह ने कैडेट्स को एसएलआर 7.62 राइफल और 5.56 इंसास राइफल को खोलने-जोड़ने तथा फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग एवं शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। एएनओ लेफ्टिनेंट सर्वजीत, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश यादव एवं लेफ्टिनेंट ऋषिकेश ने नैतिक प्रेरणा एवं नेतृत्व विकास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कक्षाओं का औचक निरीक्षण भी किया। कैंप कमांडेंट ने सीएटीसी की ब्रावो एवं चार्ली कंपनी के कैडेट्स को नायक सूबेदार सपन एवं हवलदार भगत ने एयर गन और .22 राइफल से फायरिंग का अभ्यास कराया।
थल सेना कैंप के कैडेट्स को फायरिंग, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग, फील्ड सिग्नल, स्वच्छता एवं ऑब्स्टेकल कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। शाम को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्था से आई गंगा ने बताया कि नशा शरीर, आत्मा और नैतिकता को नष्ट कर देता है। इस अवसर पर आलोक सिंह, संतोष, शीला बहन, विनीता, वीरेंद्र एवं हरीराम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भुवनेश्वरी इंटर कॉलेज, पिपराइच तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, चौक बाजार महाराजगंज के कैडेट्स ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है। ऐसे कार्यक्रमों से कैडेट्स का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें