फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी वर्कशीट, पढ़ाई होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में अध्ययनरत 1,263 दिव्यांगों विद्यार्थियों समेकित शिक्षा की ओर से वर्कशीट दिया जाएगा। वर्कशीट में चित्र व संकेतकों के माध्यम से पाठ्यक्रम को समझाने का इंतजाम किया गया है। यह वर्कशीट दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 1,596 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों की संख्या 1,263 है। इनमें आंख से दिव्यांग विद्यार्थियों को छोड़कर सभी को सामान्य विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम ही उपलब्ध होता है। अब समकेतिक शिक्षा की ओर से उन्हें पाठ्यक्रम से संबंधित विषय की वर्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वह पाठ्यक्रम को आसानी से समझ सकें। समकेतिक शिक्षा के जिला समन्वयक केके सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चे पाठ्यक्रम शीघ्र व आसानी से समझ सकें इसके लिए सभी विषयों की वर्कशीट दी जाएगी। पहले सिर्फ कक्षा एक से तीन तक गणित व विज्ञान की वर्कशीट दी जाती है लेकिन अब आठवीं तक के सभी विषयों की वर्कशीट दी जाएगी। वर्कशीट उपलब्ध होने पर इसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें