महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को महादेवा, पिपरा कल्याण, लक्ष्मीनगर, मंगलहा और परतावल क्षेत्रों के दिव्यांगों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर सोलर पावर पैक उपलब्ध कराने की मांग की। ताकि बिजली संबंधी समस्याओं से निजात मिल सके।
वारिस अली ने बताया कि 60 प्रतिशत दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बिजली की कमी के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ये समस्याएं और भी जटिल हो जाती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया की आर्थिक स्थिति और दिव्यांगता को देखते हुए सोलर पावर पैक उपलब्ध कराया जाए, जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।
वारिस अली ने अपने प्रार्थना पत्र में जोर दिया कि वह शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार हैं और उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। ज्ञापन सौंपने के दौरान नागेंद्र, गोपाल, शैषमणि, प्रमोद, असलम, तबराक अली, अजय वर्मा, आकाश और मकबूल मौजूद रहे। संवाद