महराजगंज। जनपद के किसानों के खाते में कल किसान सम्मान निधि के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचेगी। कृषि विभाग ने इस बार 395703 किसानों का डाटा सम्मान निधि के लिए शासन को भेज दिया है। 19 किस्त सिर्फ 3.50 लाख किसानों के खाते में ही पहुंची थी। पिछली बार से इसबार 45903 किसानों का डाटा अधिक भेजा गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त दो अगस्त को जारी होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार की सहायता मिलती है। पूरे वर्ष तीन किस्त में राशि डीबीटी से भेजी जाती है। प्रत्येक चार माह में एक किस्त केंद्र से जारी होती है।
दो अगस्त को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, ब्लाक, जिला स्तर और मंडी समिति परिसर में 20 वीं किस्त जारी होने का आयोजन किसान सम्मान उत्सव के रूप में दिखाया जाएगा और कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विभाग इसकी तैयारी में जुटा है।
दो अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त डीबीटी से आंतरित होगी। इसबार 45703 किसानों का डाटा पिछली बार से अधिक भेजा गया। कुल 395703 किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंचेगी।
-संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक