फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक भर्ती परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के केंद्रों का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान शासन एवं परीक्षा आयोग से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें