फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान और मत्स्य समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर अधिशासी अभियंता (विद्युत) सदर को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
वहीं, सीएम युवा अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर सीडीओ ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सहायक आयुक्त उद्योग को बैंकों से समन्वय स्थापित कर लंबित ऋण आवेदनों पर शीघ्र ऋण वितरण सुनिश्चित कराने को कहा। जल निगम ग्रामीण और आईसीडीएस विभाग को भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर योजनाओं की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि विकास कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो और जनपद की रैंकिंग में गिरावट न आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में सी और डी श्रेणी की रैंकिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें