महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं के साथ हुई। बैठक में यूपी सिडको की प्रगति धीमी होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए यूपी सिडको को कारण बताओ नोटिस जारी का निर्देश डीएम ने दिया। इसी दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में डीएम ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। साथही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सीएमआईएस पोर्टल पर अंकित निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हैंडओवर कराएं।
साथ ही जिन निर्माण परियोजनाओं में समय सीमा बढ़ाने की आवश्यकता है उसको अपने विभागाध्यक्ष से व्यक्तिगत रुचि लेकर समयावधि बढ़वाते हुए उसे निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए, डीआईओएस, अभियंता पीडब्ल्यूडी समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े अधिकारी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।