फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिशासी अभियंता के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन, उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियरों ने छह दिवसीय संघर्ष की शुरुआत कर दी है। मांगों का समाधान नहीं होने पर इंजीनियर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिंचाई विभाग खंड प्रथम के कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष विक्रम अग्रहरी के नेतृत्व में इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर विभागीय कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष विक्रम अग्रहरी ने बताया कि विभागीय आदेशों की अनदेखी, प्रशासनिक मनमानी, कार्य आवंटन में भेदभाव और कर्मचारियों के उत्पीड़न के कारण असंतोष बढ़ रहा है।
इंजीनियरों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार समाधान किए जाने की मांग की है। संघर्ष कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला एवं मंडल स्तर पर शांतिपूर्ण विरोध सभा आयोजित की गई। बुधवार को सामूहिक ज्ञापन दिवस और 10 सितंबर को जनजागरण दिवस मनाया जाएगा। 11 सितंबर को संबंधित जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना प्रस्तावित है। वहीं 12 सितंबर को चेतावनी दिवस के दौरान अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन ने बैठक की कार्यवृत्ति और लंबित बिंदुओं की अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले निष्पक्ष जांच, एक वर्ष से अधिक समय से बंद जेई कक्ष की जांच तथा स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति और चार्ज हस्तांतरण में समान प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। इस दौरान मंडल उपध्यक्ष झिनक प्रसाद, रंजीत कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, आबिद ,कन्हैया लाल, अरुण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें