फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जर्जर सब सेंटर,हेल्थ वेलनेस सेंटर का जल्द होगा कायाकल्प

Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा अमहवा में स्थित जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ वेलनेस सेंटर) की जल्द ही कायाकल्प होगा। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस केंद्र के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए लगभग पांच लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। भवन के कायाकल्प से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि आसपास की लगभग 20 हजार की आबादी को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार,यह उप स्वास्थ्य केंद्र, जो वर्तमान में हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में संचालित है, जो करीब तीन वर्षो से जर्जर अवस्था में है।दीवारों में दरारें, छत से पानी टपकना और मूलभूत सुविधाओं का अभाव यहां कार्यरत एएनएम के कामकाज को प्रभावित करता रहा है। भवन की बदहाल स्थिति के चलते एएनएम को टीकाकरण कार्य कभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तो कभी गांव के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर करना पड़ता है। इससे न केवल स्वास्थ्यकर्मियों को कठिनाई होती है, बल्कि गांव के लोगों को भी टीकाकरण व प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए भटकना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग के नामित अवर अभियंता ज्ञानेंद्र गौरव ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर सिसवा अमहवा जर्जर हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से बजट की स्वीकृति मिलते ही केंद्र के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें