फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी धानी में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन के उद्घाटन के बाद बृहस्पतिवार को 12 मरीजों का एक्स-रे किया गया
विज्ञापन

धानी बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में बृहस्पतिवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई। यह सुविधा मिल जाने से क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे कराने के लिए अब दूर-दराज के अस्पतालों या शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ करते हुए सीएचसी धानी के अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र चौधरी ने बताया कि इसके अभाव में विशेषकर दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता था। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से बुधवार को डिजिटल एक्स-रे मशीन सीएचसी को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मशीन के उद्घाटन के बाद बृहस्पतिवार को कुल 12 मरीजों का एक्स-रे किया गया। क्षेत्र के शैलेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश अग्रहरि, राजू, इसरार इत्यादि ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें