जिला अस्पताल में लगा डिजिटल एक्सरे मशीन खराब।
महराजगंज। जिला अस्पताल में गंभीर रोगों की जांच सुविधा देने के लिए लगे डिजिटल एक्सरे व सिटी स्कैन सेवा ठप हो गई है। दोनों की खराबी के कारण जांच के लिए पहुंचने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल एक्सरे सेवा तीन माह पहले ही खराब हुई जिसे लखनऊ से टेक्नीशियन बुलाकर सही कराया गया। लेकिन एक बार फिर इसमें खराबी आ गई है।
जिला अस्पताल में गंभीर रोगों की जांच के लिए डिजिटल एक्सरे के साथ सिटी स्कैन की निशुल्क सेवा ठप पड़ गई है। डिजिटल एक्सरे की सेवा जहां साफ्टवेयर उड़ने के कारण दो दिन पहले ठप हुई वहीं शुक्रवार को अचानक सिटी स्कैन मशीन का यूपीएस जवाब दे गया। अस्पताल में मिले गांधीनगर निवासी राकेश ने बताया कि कमर की हड्डी में पहले चोट लगी थी ठंड में दर्द बढ़ गया है। दिखाने आए तो चिकित्सक ने सिटी स्कैन कहा है, लेकिन अस्पताल की मशीन खराब हो गई है अब जांच बाहर करानी होगी। दीपक चौधरी, मालती वर्मा ने बताया कि बाहर सिटी स्कैन महंगा है। लेकिन मशीन खराब है तो बाहर से ही कराना पड़ेगा।