निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव ओडवलिया में शुक्रवार देर शाम को धान लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे पेड़ में फंस गई। इसके बाद शुरू हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है। पीड़ित संजय गोंड निवासी ओडवलिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह 21 नवंबर देर शाम को खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लादकर घर लौट रहे थे। देसी शराब भट्टी चकरोड के किनारे धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पेड़ में फंस गई। इसको लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने आक्रोशित होकर मारपीट कर पिता राजू गोंड, बहन गुड़िया और मां रंभा को मारपीट कर लहूलुहान करके जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी नागू गोंड, संतोष गोंड, शशिभूषण गोंड और शकुंतला निवासी ओडवलिया के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।