फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेंसरयुक्त चिप से रोकेंगे बसों में डीजल की चोरी

Wed, 09 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों से अब डीजल चोरी नहीं हो सकेगी। निगम एक सेंसरयुक्त चिप हैदराबाद से बनवा रहा है जो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीकी से लैस होगा।
विज्ञापन

इसे बस के डीजल टैंक पर फिट कराया जाएगा, जो डीजल खर्च व उपयोग पर नजर रखेगा। महराजगंज डिपो से नई व पुरानी कुल 67 बसें संचालित हैं। अब यहां की रोडवेज बसों से डीजल चोरी नहीं हो सकेगी। डीजल टैंक से छेड़छाड़ करने या डीजल निकालने पर अधिकारियों को पता चल जाएगा।
निगम की बसों में डीजल चोरी एक बड़ी समस्या है। लगाम लगाने के लिए विभाग डीजल टैंक के लिए सेंसर चिप विकसित करा रहा है। डीजल टैंक में ऐसे वॉल्व लगाए जाएंगे, जिससे डीजल डाले जाने के बाद उसे दोबारा नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें