फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना पंजीकरण के संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Thu, 25 Sep 2025 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परतावल स्थित विजय डायग्नोस्टिक सेंटर का बुधवार को डिप्टी सीएमओ व निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण और अनियमितता मिलने पर डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 4:10 बजे उप मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी, प्राइवेट हॉस्पिटल, डॉ. केपी सिंह ने परतावल स्थित विजय डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन बंद थी। जबकि एक्स-रे मशीन चालू अवस्था में मिली।
विद्यावती, निवासी चंपा महुअवा टोला, जखीरा एक्स-रे कराने आई थीं। सेंटर पर गौरव मल्ल निवासी कारितीन, कप्तानगंज, कुशीनगर मौजूद थे। उनसे एक्स-रे और पैथोलॉजी सेंटर के पंजीकरण व नवीनीकरण के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि सेंटर बिना नवीनीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इसके चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक्स-रे और पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि विजय डायग्नोस्टिक सेंटर एक्स-रे और पैथोलॉजी कक्षों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें