फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल, मॉल और रेस्टोरेंट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल, मॉल और रेस्टोरेंट खुले
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण के कारण 75 दिन बाद सोमवार को धर्मस्थल, रेस्टोरेंट, मॉल आदि खुले। जरूरी सामानों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इतने लंबे समय बाद बाजार में सभी दुकानें खुलने से चहल पहल बढ़ गई। वहीं धार्मिक स्थल पर भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे।
सोमवार को शहर में पहले ज्यादा भीड़ दिखी। मॉल में प्रवेश करने से पहले लोगों की जांच की गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शहर में कालेज रोड, गोरखपुर रोड, फरेंदा रोड पर दुकानें खुली रहीं और लोग जरूरत की सामग्री खरीदते रहे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोग जागरूक दिखे। दुकानें खुलने एवं छूट बढ़ने से शहर में जाम भी लग गया। बलिया नाले से आगे हनुमानगढ़ी पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। इस बीच एक एंबुलेंस भी फंसी रही। होमगार्ड भीड़ को हटाने में जुटे रहे। किसी तरह उन्होंने एंबुलेंस को जाम से निकाला। इसके अलावा शहर में सक्सेना चौक से आगे भी कुछ देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि शहर में आवागमन बेहतर रखने के लिए जगह जगह यातायात पुलिस तैनात है। लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाता है। भीड़ बढ़ने पर यातायात पुलिस शहर में सतर्क रही।
विज्ञापन

धर्म स्थल, पूजा में एक साथ पांच व्यक्ति ही रहेंगे : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें धर्मगुरु एवं अधिकारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि धर्म स्थल व पूजा में पांच व्यक्ति ही जाएंगे। इससे ज्यादा लोग एक साथ धर्म स्थल पर नहीं जा सकते हैं। सभी को अनलॉक वन के नियम का पालन करना होगा। प्रवेश द्वार व निकास द्वार अलग अलग होंगे। दो व्यक्तियों के बीच में कम से कम 6 फीट की दूरी होना जरूरी है। अगर बैठ कर पूजा करना है तो घर से चटाई लेकर जाना होगा। किसी भी धर्मस्थल में मैट या पाल की व्यवस्था नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि धर्मस्थल का ब्लीचिंग पाउडर की घोल बनाकर सफाई करें, मूर्ति, दीवार या अन्य किसी वस्तु को न छुए, जूता चप्पल बाहर रखे, व्यस्थापक हाथ धोने, सैनिटाजर की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल के अलावा अन्य अधिकारी एवं धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें