फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 19 Oct 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साहूजी महाराज व नेहरू नगर के बहुरहवा बाबा मंदिर परिसर से शनिवार को नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। मऊपाकड़ बलिया नाला घाट से कलश में जल भरा गया।
विज्ञापन

पिपरदेउरा स्थित बहुरहवा बाबा मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ का कलश लेकर श्रद्धालुओं ने तरकुलवा से होते हुए सक्सेना चौराहा, माउपाकड़, चिउरहा व उद्योग चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। नेहरु नगर सभासद ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अयोध्या धाम से कथा व्यास पूज्य आचार्य ज्योति शंकर तिवारी के द्वारा रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। यज्ञ व रामलीला के अंतिम दिन मेला, कुश्ती व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्रीश्री विद्यार्थी रामलीला समिति के संरक्षक निठुरी सिंह व उपाध्यक्ष गौतम तिवारी, नंदलाल गुप्ता, दीपक जयसवाल, निर्मेश मंगल, बृजेंद्र प्रजापति, घिसियावन प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें