फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Sat, 19 Oct 2024 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक शख्स ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक के लहूलुहान होने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। रात में आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहा था। इसी बीच गांव का ही एक युवक उनके पास आ पहुंचा। जहां पर आरोपी ने अपनी बहन से पूर्व में प्रेम प्रसंग की बात कहते हुए दुर्व्यहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके ऊपर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।
उन्हें अचेत देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से वह काफी डरा और सहमा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें