बृजमनगंज। ग्राम अहिरौला में शनिवार रात अखंड कीर्तन, भंडारा के बाद भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। भजनों को सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी भी प्रस्तुत की गई।
कलाकारों ने श्रीगणेश भगवान की आरती, बम-बम बोल रहा है काशी, भंगिया पिलाई दो हे भोलेनाथ बाबा सहित अनेक भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया जिसे सुनकर लोग भक्ति सागर में गोते लगाने को मजबूर हुए। इस दौरान कलाकारों ने शिव-पार्वती, काली माता सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत की गई। इसमें शिव तांडव नृत्य भी भोले शंकर द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे देख कर श्रद्धालु रोमांचित हो गए। इस अवसर पर आयोजक डाॅ. मित्रेश्वर प्रजापति, डाॅ. बृजेश नायक, डाॅ. दीपक जायसवाल, डाॅ. कमलेश्वर प्रजापति, रामकुमार कसौधन, मनोज पाल, विनोद कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद