फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राम के वन गमन का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया काली माता मंदिर परिसर में संचालित रामलीला के छठे दिन शनिवार को राम, लक्ष्मण और सीता का वनवास मंचन कलाकारों ने किया। राम के वन गमन का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

रामलीला कलाकारों ने दिखाया कि सीता स्वयंवर के बाद अयोध्या के राजा दशरथ जनकपुर से अपने चारों पुत्रों और बहुओं के साथ राजमहल में आते हैं। राजमहल में राम का राज्याभिषेक का आयोजन चल रहा था। उधर, महारानी कैकेई ने राजा दशरथ से भरत का राज्याभिषेक और राम लक्ष्मण का 14 वर्ष का वनवास की मांग की। राजा दशरथ ने कैकेई को दिए वचन का पालन करते हुए राम को 14 वर्ष का वनवास दिया। राम के साथ लक्ष्मण और सीता भी वन गमन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान, उदय भान चौधरी, राम अजोर पासवान, अमरेश चौधरी, बाबूलाल, जयप्रकाश यादव, रंगीलाल, सगीर अहमद, गौरीशंकर शर्मा, दुर्गेश शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें