फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेलहरकला में 9.75 करोैड़ के विकास योजनाओं पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हुई बैठक
विज्ञापन


लोहरौली। विकास खंड सभागार बेलहरकला में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्यवित्त, चौदहवां वित्त एवं स्वच्छता कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए आए कुल 9 करोड़ 75 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि सुरेंद्र चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांवों को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वच्छता, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की तथा विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर बल दिया। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्यवित्त, चौदहवां वित्त आयोग एवं स्वच्छता अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर भी समीक्षा की गई। विकास कार्यों को तेज गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत पंकज कुमार सिंह ने किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा, सचिव अजीत सिंह, एडीओ समाज कल्याण अवधेश कुमार, मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें