फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंचायत चुनाव की तैयारियों पर की विस्तृत चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव जीतेंद्र सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जीतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के गठन पर भी जोर दिया। विशिष्ट अतिथि कबिलास राजभर ने संगठन को सशक्त बनाने और जनता के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बनाई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संकल्प लिया। बैठक में रीला यादव, बिंद्रावती, वीरू चौहान, दिग्विजय यादव, जनार्दन साहनी, बरखु मौर्या, और मंजेश राजभर सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मनोज कुमार वरुण, अखिलानंद शर्मा, बृजेश राजभर, रंजीत मद्धेशिया, विक्रम सिंह राठौर, राम नैन सिंह, श्रीकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें