फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पेंशन के लिए किया सामूहिक उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल के नेतृत्व में उपवास रखा। इसके अलावा बेसिक, माध्यमिक, मदरसा व उच्च शिक्षा के शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए सामूहिक उपवास रखा। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, मदरसा शिक्षा में उपाध्यक्ष सैफुद्दोजा, उच्च शिक्षा में जिला मंत्री शांति शरण मिश्रा, बेसिक शिक्षा में जिलाध्यक्ष टीपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश पांडेय, पंचायती विभाग में प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में, फरेन्दा में जिला महामंत्री शिवसरन सिंह, निचलौल में संजय चौधरी और नौतनवा में हरि त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उपवास रखा।
राजेश जायसवाल ने बताया कि सभी शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखेंगे और 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें