फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फोन पर दी जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक बाजार के वार्ड नंबर-15 निवासी निलेश मद्धेशिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आया। आरोप है कि फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकी दी गई। पीड़ित ने धमकी देने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें