फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय का ताला तोड़ बर्तन राशन किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा छोटका भरवलियां स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने ऑफिस व किचन रूम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक विनय राज वर्मा विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस व किचन का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य विनय राज वर्मा ने बताया कि किचन रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक बंडल थाली 30 पीस, गिलास 30 पीस, चम्मच 30 पीस व राशन चुरा ले गये। वही 16 जुलाई 2026 को भी चोरों ने किचन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें