फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उप गन्ना आयुक्त ने एआई के माध्यम से जारी गन्ना सर्वे की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी मिल के परिक्षेत्र के ग्राम बेलवाघाट व बिंदवलिया में उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र गोरखपुर ने सर्वे कार्य की जांच की। शनिवार को उन्होंने एआई के जरिए जारी गन्ना सर्वे की जांच कर रिंग पिट विधि से बोये गए गन्ने का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह बेलवाघाट व बिंदवलिया क्षेत्र में गन्ना सर्वें की जांच करने पहुंचे और सर्वे टीम को बोए गए गन्ने की प्रजाति और उसका क्षेत्रफल नापने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं आईपीएल चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सिसवा हरिनारायण यादव व सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति दीपक कुमार वर्मा ने उपस्थित किसानों को टॉप बोरर से बचाव, पेड़ी प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत उपगन्ना आयुक्त ने ग्राम गुरली में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद तिवारी के रिंग पिट विधि से बोए गए गन्ने का अवलोकन किया।
जिले में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए गन्ना सर्वे के बाद किसानों को फसल के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। किसान यह भी जान जाएंगे कि उन्होंने कितने क्षेत्रफल में गन्ना बोया है और उनकी फसल कटने लायक कब होगी। साथ ही चीनी मिल की ओर से किस तारीख को उन्हें गन्ना आपूर्ति की पर्ची मुहैया कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें