फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिपो को मिली दो और बसें,यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य परिवहन निगम ने दो नई रोडवेज बसों का तोहफा महराजगंज डिपो को दिया है। इन बसों के मिलने के बाद डिपो में विभागीय व अनुबंधित बसों को मिलाकर बसों की संख्या 76 पहुंच जाएगी। इसका लाभ जनपद के यात्रियों को होगा क्योंकि विभाग इन दोनों बसों को घुघली व सिसवां ब्लाक तक मुख्यालय से दौड़ाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

फरवरी 2025 में आयोजित महाकुंभ के दौरान महराजगंज डिपो के पास पर्याप्त बसें न होने के कारण सीतापुर, बदांयू, मुरादाबाद डिपो से रोडवेज की बसें उधार मांगनी पड़ी। लेकिन महाकुंभ के बाद राज्य परिवहन निगम ने दो नई व चार अनुबंधित बस डिपो को उपलब्ध कराया जिससे संख्या बढ़कर 74 हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें