फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठगी पीडित जमाकर्ता परिवार सदर इकाई में चिटफंड कंपनियों के जमा आवेदनों पर कार्रवाई करतें हुए भुगतान कराने की मांग को लेकर प्रर्दशन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023 में पीडित निवेशकों द्वारा चिटफंड कंपनियों में जमा राशि का मूल दस्तावेज की छाया प्रति व दावा पत्र भरकर तहसील में जमा किया गया है। लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में जमाकर्ताओं के राशि का भुगतान कराया जाए। दोषी संबंधित डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक ठगी पीडित निवेशकों के जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान कराया जाए।
जमाकर्ताओं को उनके जमा राशी न मिलने से परिवार पालन में परेशानी हो रही है। अपने जरुरतों के अनुसार जमा की गई राशी दिलाया जाए। इन सभी मामलों में गहनता से जांच कराते हुए जरुरी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नर्वदेश्वर पटेल, रविशंकर विश्वकर्मा, संतोष, दिपचंद्र, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामरायन, शंकर, दिनेश, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें