महराजगंज। लोकसभा के दंगल में इस बार कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव-प्रचार के पहले दिन से ही जिले में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी।
नतीजा भी उसी तरह का देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी जहां हर बूथों पर जूझते नजर आए वहीं बसपा और अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों ने पहले चक्र में हथियार डाल दिया। मजे की बात ये रही कि आठ में से छह प्रत्याशियों की जहां जमानत जब्त हो गई। वहीं पांच प्रत्याशी नोटा से भी पार नहीं पा सके। इसे लेकर भी जिले भर में खूब चर्चा हो रही है।
बता दें कि महराजगंज लोक सभा सीट पर कुल 1210504 मत पोल हुए थे। इनमें से भाजपा के पंकज चौधरी को 591310, कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 555859, बसपा के मौसमे आलम को 32955 मत मिले, जबकि चौथे स्थान पर नोटा को 9743 मत मिले, जबकि बृजेश कुमार को 8583, छेदी मजदूर को 3834, रामप्रीत उर्फ त्यागी बाबा को 3029, सुनील को 2718 व विनोद कुमार को 2418 मत मिले हैं।
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
भाजपा-पंकज चौधरी- 5,91,310 मत जीते
कांग्रेस-वीरेंद्र चौधरी-5,55,859मत
बसपा-मौसमे आलम- 3,2955 मत
निर्दल- ब्रजेश-8,459 मत
निर्दल-छेदी मजदूर3,780 मत
निर्दल-रामप्रीत-2,981 मत
निर्दल-सुनील-2,680 मत
निर्दल-विनोद कुमार पटेल-2,379 मत
नोटा-9543 मत